पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने डीवीसी की बिजली दर घटा दी है। अब बिजली वितरण निगम डीवीसी को प्रति यूनिट 4.93 रुपए की जगह 3.40 रुपए का भुगतान करेगा। आयोग ने फिक्स चार्ज भी 410 रुपए से घटाकर 380 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने डीवीसी का साल भर के लेखा-जोखा (ट्रू-अप) को मंजूरी दे दी। 26 अक्टूबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद डीवीसी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए ट्रू-अप फाइल किया। इसमें कंपनी ने टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, मगर आयोग ने 1400 करोड़ रुपए सरप्लस बजट बताते हुए दर घटा दी।
निगम रोजाना 800 मेगावाट बिजली लेती है
बिजली निगम डीवीसी से रोजाना 800 मेगावाट बिजली लेती है। वितरण डीवीसी कमांड एरिया रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, देवघर, गिरिडीह और चतरा आदि जिलों में होता है। इन क्षेत्रों में निगम डीवीसी के नेटवर्क पर ही बिजली की आपूर्ति करती है। इसकी एवज में वह निगम से कुछ राशि ले सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.