- Hindi News
- National
- Ranchi News Jharkhand State Archery Championship From March 27 To 31 In Jrd
झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप 27 से 31 मार्च तक जेआरडी में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर. रांची
झारखंड तीरंदाजी संघ की अोर से आगामी 27 से 31 मार्च तक 14वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में की जा रही है। तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो ने बताया कि प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले जिला संघ या प्रतिभागी अपनी सूची 25 मार्च तक जमा कर सकते है। प्रतियोगिता मिनी इंडियन राउंड बालक-बालिका 30 व 20 मीटर व रिकर्व बालक-बालिका 50 मी., सब जूनियर इंडियन राउंड 30 व 20 मीटर व रिकर्व 60 मीटर, जूनियर इंडियन रांउड 40मी., सीनियर इंडियन राउंड 50 मी., जूनियर व सीनियर रिर्कव 70 मी. आैर मिनी, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर कंपाउंड 50 मीटर वर्ग में आयोजित की जाएगी। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने-अपने जिला यूनिट के माध्यम से ही भाग ले सकेंगे। रिर्कव व कंपाउंड तीरंदाज 27 मार्च को 4 बजे तक रिपोर्ट करेंगे। वहीं, इंडियन राउंड के तीरंदाज 29 मार्च को रिपोर्ट करेेंगे।