पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने जीता कांस्य पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटी। प्रथम खेलो इंडिया आइस स्टॉक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। श्रीनगर के गुलमर्ग में 7-13 मार्च तक आयोजित आइस स्टॉक प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया था। झारखंड की ओर से पुरुष एवं बालिका टीम ने भाग लिया था। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड की ओर से विवेक कुमार, लक्ष्मी कश्यप,आकाश कुमार उरांव,बालिका टीम में मान्या सिंह चौहान, स्वाति पांडेय, मोती हनी पूर्ति,यशस्वी छाया, निशा कुमारी ने हिस्सा लिया था। टीम का नेतृत्व गुलाम अब्दुल कादिर ने किया। कोच ताबिन्दा मिश्क़त भी टीम का मनोबल बढ़ाने में भरपूर योगदान दिया। प्रथम खेलो इंडिया आइस स्टॉक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर झारखंड के सभी खेल संघों एवं खेल पदाधिकारियों ने झारखंड टीम को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...