पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. दिल्ली एम्स में पीजी की छात्रा डॉ. ममता राय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए झारखंड सरकार केरल सरकार से अनुरोध करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डॉ. ममता का शव 19 जनवरी को कोच्चि के होटल सीनेट में झूलता मिला था। इस संबंध में सेंट्रल पुलिस स्टेशन एर्नाकुलम में केस दर्ज किया गया था।
- आदित्यपुर बाबा कुटी मुहल्ले की डॉ. ममता डीएवी श्यामली में 12वीं की टॉपर रही थी। वह एक सेमिनार में भाग लेने कोच्चि गई थीं। डॉ. ममता के पिता अरविंद राय ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए झारखंड व केरल सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी।
- उन्होंने कहा था कि मौत की सूचना से दो घंटे पहले उसने अपने परिजनों से बात की थी। वह प्रसन्न थी। उन्होंने कहा कि ममता पर साथी डॉक्टर संजय सिंह कई दिनों से शादी का दबाव डाल रहा था। डॉ. आलोक और ममता की सहयोगी नेहा भी डॉ. संजय से मिले थे। पिता के इस आरोप पर ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.