पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, आज पारा 40 डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. गर्मी से फिलहाल पांच दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दोपहर के 2 बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। थोड़ी देर बाद हल्के बादल छा गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। 

 

इसलिए बदला मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पश्चिम की ओर से एक टर्फ लाइन के गुजरने से मंगलवार को झारखंड के कई जिलों का मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि गर्म हवाएं चलने से राज्य के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

 

सबसे गर्म डालटनगंज रहा, पारा 43.5 पर

मौसम वैज्ञानिक न बताया कि मौसम में बदलाव आने से पहले राज्यभर में तेज धूप के साथ काफी गर्मी पड़ी।  सबसे गर्म जिला डालटनगंज रहा। वहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

पश्चिम की गर्म हवा बढ़ाएगी तापमान  

पश्चिम से चलने वाली गर्म हवा की वजह से झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 से 22 अप्रैल तक सभी जिलों में काफी अधिक गर्मी  पड़ने की संभावना है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...