- Hindi News
- National
- Ranchi News Jharkhand Wholesale Clothing Vendors Played Holi With Flowers
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेताओं ने फूलों से खेली होली**
holi milan samaroh
दिगंबर जैन भवन में होली मिलन समारोह, सकल श्वेतांबर समाज के लोग जुटे
सिटी रिपोर्टर| श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ द्वारा होली मिलन समारोह हरमू रोड के दिगंबर जैन भवन में हुआ, जिसमें सकल श्वेताम्बर समाज के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और समाज सेविका महुआ मांझी ने समाज के बच्चों को पुरस्कार भी दिए। श्री संघ की ओर से श्रीचंद बोथरा, विमल दससाणी, अमर चंद बेगानी, घेवर चंद नाहटा, संपत लाल रामपुरिया, सुभाष चंद्र बोथरा, कमला नाहटा, रूबी बांठिया, सरिता दस्सानी द्वारा समाज के लोगों का अबीर- गुलाल लगाकर स्वागत किया। खुशबू, पूजा, ज्योती, भावना, रूपा और बच्चों गरिमा, दर्शिका, रूही, परी, श्रुति द्वारा लोक नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक नाट्य पेश किए गए। सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लाल चंद बोथरा, देवचंद पींचा, प्रकाश चंद नाहटा, अशोक आदि मौजूद थे।
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने होली मिलन का अायोजन कर एक दूसरे को बधाई दी। मेकी रोड में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय मे हुए होली मिलन समारोह में सदस्यों ने चंदन के तिलक और फूलों की होली खेली। मुख्य अतिथि पूर्ब महाधिवक्ता अजीत कुमार और चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों ने संघ के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दीं। संघ के अध्यक्ष अनिल जालान, सचिव विक्रम खेतावत ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर और चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंच का संचालन कार्यकरणी सदस्य प्रमोद सारस्वत ने और धन्यवाद ज्ञापन अनूप लखोटिया ने दिया। समारोह में संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल, पंकज पोद्दार, अजय बथवाल, मनोज सिंघानिया, प्रवीण लोहिया अनिल जालान, अनूप लखोटिया, विक्रम खेतावत, प्रतीक मोर, महेश बजाज, मंटू मोहता, प्रमोद सारस्वत, मुकेश काबरा, अमरचंद बेगानी, धीरज तनेजा, विकास विजयवर्गीय, किशोर मंत्री, उमाशंकर कनोडिया, विक्की जैन समेत संघ के कई सदस्य मौजूद थे।