पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीरज सिन्हा
रांची से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
झारखंड विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के तहत 15 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया.
इस चरण में 15 सीटों पर कुल 61.08 फ़ीसदी वोट डाले गए हैं.
हालांकि शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाक़ों में ज़्यादा मतदान हुए.
इस्पात नगरी बोकारो में 51.11 और कोयलानगरी धनबाद में 65 फ़ीसदी वोट पड़े हैं.
सबसे ज़्याादा चंदनकियारी में 71.28 फ़ीसदी वोट पड़े.
आख़िरी चरण 20 दिसंबर कोइससे पहले तीन चरणों में 50 सीटों के लिए वोट डाले चा जुके हैं.
अब पांचवें और आख़िरी चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.
चौथे चरण के वोट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री रहे सुरेश पासवान, मन्नान मलिक, हाजी हुसैन अंसारी, चंदनकियारी के निवर्तमान विधायक उमाकांत रजक, बगोदोर के निवर्तमान विधायक विनोद सिंह, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो सरीखे प्रमुख नेताओं के भाग्य का फ़ैसला होना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.