पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Jift Student Of Nift Hatia Gets All India Rank One In Get Metallurgy

निफ्ट हटिया की छात्रा जया को गेट मेटलर्जी में ऑल इंडिया रैंक वन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होटल राज रेसीडेंसी में चल रहे तीन दिवसीय कम्युनिटी रेडियो अवेयरनेस वर्कशॉप के दूसरे दिन भी सामुदायिक रेडियो से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को वास्तविक रेडियो के संचालन का भी अनुभव कराया गया। इसके लिए हाल ही में रांची यूनिवर्सिटी में शुरू हुए कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो खांची का दौरा किया गया। वर्कशॉप के दौरान कम्युनिटी रेडियो के संचालन में किन-किन नियमों का पालन एक संचालक के लिए जरूरी है, कैसे इसे आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बना सकते हैं, जैसे विषय पर कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी मनमोहन सिंह एवं वाइस प्रेसिडेंट जीतेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का संचालन कर रहे मो. नियाज (रेडियो बुलबुल) एवं राजेश प्रसाद वर्मा (सीआर जागृति) ने बताया कि कैसे कम संसाधनों में रेडियो का संचालन किया जा सकता है। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएस अंसारी, सिटीजन फॉउंडेशन रांची के प्रतिनिधि गणेश रेड्डी, कम्युनिटी रेडियो स्वराज से आए एसए शफीक ने शिक्षा, स्किल, महिला सशक्तीकरण व आपदा प्रबंधन में कम्युनिटी रेडियो के प्रयोग विषय पर अपने विचार साझा किए।
खबरें और भी हैं...