जिना हास्पेल सीआईए की पहली महिला निदेशक बनीं
जिना हास्पेल सीआईए की पहली महिला निदेशक बनीं
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को सीनेट की खुफिया समिति में हुई वोटिंग के बाद जिना के नाम की पुष्टि की गई। इस वोटिंग में जिना के समर्थन में 10 जबकि विपक्ष में पांच वोट पड़े।
गौरतल है कि सीआईए में तैनाती के दौरान जिना हास्पेल के संभावित आतंकवादियों को प्रताड़ित करने के तरीकों को लेकर उनकी आलोचना होती रही है। वह 26/11 हमलों के संभावित आतंकवादियों से पूछताछ में वाटरबॉर्डिग जैसी क्रूरतम तकनीकों को अपनाने की वजह से हमेशा निशाने पर रहीं।
--आईएएनएस