पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यहां नया Jio फोन मिल रहा सबसे सस्ता, मिलेगा इतने रुपए का बेनीफिट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क।  रिलायंस जियो फोन यानी इंडिया के स्मार्टफोन की प्राइस 1500 रुपए है। इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ दूसरे प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट इस फोन को 1,460 रुपए में सेल कर रही है। यानी फोन की कीमत पर आपको 40 रुपए का बेनीफिट मिलेगा। इसके साथ यदि इस फोन को आप एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तब उस पर 5% का एक्स्ट्रा ऑफर भी मिलेगा। यानी फोन की कीमत पर 73 रुपए का एक्स्ट्रा बेनीफिट मिल जाएगा।

 

# 1GB 4G डाटा मिलेगा

 

रिलायंस जियो फोन यूजर्स को 49 रुपए के प्लान में 28 दिन के लिए 1GB डाटा मिलेगा। ये डाटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सर्विस बंद नहीं होगी। हालांकि, इसके बाद स्पीड इंटरनेट 64kbps की हो जाएगी। साथ ही, फ्री SMS, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री रोमिंग के साथ जियो ऐप्स की सर्विस भी फ्री मिलेगी। इसके साथ कंपनी ने 153 रुपए वाला डाटा प्लान भी लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में डेली 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

 

# 60 लाख फोन की हुई थी प्री-बुकिंग

 

रिलायंस जियो का ऐसा दावा है कि उसने पहली ऑनलाइन प्री-बुकिंग में 6 मिलियन यानी 60 लाख हैंडसेट बुक किए थे। इन हैंडसेट की अब डिलिवरी भी हो चुकी है। वैसे, कंपनी से जुड़े कुछ सूत्रों का ऐसा कहना है कि इस बार वो 20 मिलियन यानी 2 करोड़ जियो फोन की बुकिंग करेगी।

 

# जियो 4G फोन के फीचर्स

 

इस फोन का कुल 17 बटन वाला की-पैड दिया है। वहीं, ऊपर की तरफ स्पीकर और 0.3 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। टॉप लेफ्ट पर एक LED दी है, जो टॉर्च का काम करती है। बैक की तरफ, 2 मेगापिक्सल का कैमरा और एक लाउड स्पीकर दिया है। वहीं, बॉटम में एक माइक्रो USB कनेक्टर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया है। फोन के दोनों साइड में कोई बटन नहीं है।

 

आगे की स्लाइड्स पर देखिए Jio फोन के ऑफर का स्क्रीनशॉट...

खबरें और भी हैं...