जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा
जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा 33.84 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में यह 20.85 करोड़ रुपये थी।
हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की आय में 0.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 923.32 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में यह 930.57 करोड़ रुपये थी।
संपूर्ण वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी के मुनाफे में 2.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 83.96 करोड़ रुपये रही, जबकि इसके पिछले साल यह 82 करोड़ रुपये थी।
--आईएएनएस