पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. ओडिशा के बारूद कारखाने में नौकरी लगाने का झांसा देकर राजधानी के दस वॉलीबाॅल खिलाड़ियों से जालसाजों ने 5 लाख की ठगी कर ली। एक निजी अस्पताल के सुपरवाइजर ने उन्हें बारूद फैक्ट्री के अधिकारियों से पहचान का झांसा दिया।
ठगी करने के बाद एक साल तक घुमाता रहा
- एक-एक खिलाड़ियों से 60-60 हजार मांगे। आरोपी को 4 लाख 80 हजार दिया गया। बाकी पैसे काम होने के बाद देने का सौदा हुआ। पैसे लेने के बाद आरोपी एक साल तक घुमाता रहा।
- कई बार संपर्क करने के बाद पीड़ित खिलाड़ियों ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण पटनायक को ओडिशा सागरपाड़ा से गिरफ्तार किया।
मंत्रियों और अधिकारियों से पहचान का दिया झांसा
- तेलीबांधा टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि ओडिशा का अरुण पटनायक (37) बलांगीर के निजी अस्पताल में सुपरवाइजर है। उसका परिचय रायगढ़ के वॉलीबाॅल खिलाड़ी पंचूराम से था।
- पंचूराम जिंदल फैक्ट्री में कार्यरत है। 2016 में पटनायक ने पंचूराम से कहा कि बडमार बारूद फैक्ट्री में वॉलीबाॅल खिलाड़ियों की भर्ती चल रही है। उसकी वहां के अधिकारी और ओडिशा के मंत्रियों से अच्छी पहचान है।
- पंचू ने ये बात श्याम के दोस्त छेदीलाल को बतायी। छेदीलाल वॉलीबाॅल से जुड़े हैं। छेदीलाल ने पटनायक से बात की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.