पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंRRB 2018 Exam: रेलवे में जल्दी ही 90 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 62,907 पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। ग्रुप डी में ट्रैक मेंटनर, गेटमैन, पाइंट्समैन, की-मैन, कैबिनमैन, विभिन्न विभागों में हेल्पर आदि पद होते हैं। इन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट में पास होना भी अनिवार्य होगा।
ग्रुप डी पदों के लिए दो टेस्ट होंगे। एक तो कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसमें सफल कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जितनी वैकेंसी हैं, उसके लगभग दो गुना कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि यह रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पर निर्भर करता है कि वह कितने कैंडिडेट्स को टेस्ट के लिए बुलाता है। मेरिट लिस्ट कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्राप्त मार्क्स के आधार पर बनेगी, लेकिन जॉब के लिए क्वालीफाई करने के लिए इस फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट को क्लीयर करना जरूरी है। केवल दिव्यांगों को इसमें छूट मिलेगी।
क्या होगा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में :
इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। हालांकि दोनों के क्राइटेरिया अलग-अलग होंगे।
- पुरुषों को 35 किलो का भार दो मिनट के भीतर 100 मीटर तक लेकर जाना होगा। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
- महिलाओं को 20 किलो का भार दो मिनट के भीतर 100 मीटर तक लेकर जाना होगा। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
- यहां यह ध्यान रखना होगा कि हर उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए केवल एक ही मौका मिलेगा। अगर वह उसमें चूक गया तो जॉब की दौड़ से बाहर हो जाएगा, भले ही मेरिट में उसने टॉप ही क्यों न किया हो।
इससे पहले होगा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) :
सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल होना पड़ेगा। इसमें 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों में मैथ्स, रिजनिंग, जनरल साइंस और जनरल नॉलेज-करेंट अफेयर्स से संबंधित होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.