पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, छह घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। जोधपुर-बाड़मेर सड़क मार्ग पर भांडू के निकट रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार जनों की मौत हो गई, जबकि छह जने घायल हो गए। तेज गति से बाड़मेर जा रही नारियल से भरी एक पिकअप बेकाबू हो गई। पिकअप ने पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो पर चढ़ कर उलट गई। मौके पर ग्रामीणों ने बुरी तरह से पिचक चुके वाहनों से घायलों व शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में पुलिस के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल जोधपुर भेजा गया। ऐसे हुआ हादसा…

 

 

- जोधपुर से हरे नारियल लेकर बाड़मेर जा रही एक पिकअप तेज गति के कारण भांडू के निकट बेकाबू हो गई और सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मारते हुए उसके पीछे आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। पिकअप इतनी तेजी के साथ स्कॉर्पियो से भिड़ी कि उसके ऊपर चढ़ उलट गई। साथ ही यह स्कॉर्पियो में बुरी तरह से फंस गई। पिकअप में भरे हरे नारियल पूरी सड़क पर फैल गए। एक के बाद एक कर दो बार जोरदार टक्कर लगने से हुए जोरदार धमाके की आवाज सुुन भांडू चौराहे पर खड़े लोग सहम उठे। बाद में माजरा समझ सभी लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। मौके पर कोहराम मचा हुआ था। पिकअप की टक्कर से कार पूरी तरह से बिखर गई। इसमें सवार एक युवक का शव बाहर लटक रहा था। जबकि इसके साथ सवार एक महिला बचाव के लिए चिल्ला रही थी।

- वहीं पिकअप स्कॉर्पियो से ऐसे उलझी की दोनों वाहनों में फंसे कुछ घायल मदद की गुहार लगा रहे थे। बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पिकअप को हटा उन्हें निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में पुुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप को हटाकर दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. तब तक तीन और लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें सवार पांच घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...