पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमानत पर छूटे सलमान को मिली राहत, कोर्ट ने दी इंडिया से बाहर जाने की परमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले में जमानत पर रिहा हुए सलमान के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने सलमान को इंडिया के बाहर जाने की परमिशन दे दी है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक सलमान अब 25 मई से 10 जुलाई के बीच कनाड़ा, नेपाल और अमेरिका जाएंगे। बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान ने जोधपुर की सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की परमिशन मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी कर लिया। सलमान को कोर्ट ने सुनाई थी 5 साल की सजा...

 


बता दें कि 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था। बाद में उन्‍हें दो दिन जेल में रहना पड़ा था। हालांकि इसके बाद उन्‍हें सेंशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस मामले में अन्य सभी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को बरी कर दिया गया था। 

 

आगे की स्लाइड्स पर, कोर्ट ने सलमान के विदेश जाने पर लगाई थी रोक...

खबरें और भी हैं...