अलगाव के बाद पहली बार साथ नजर आए जॉन सीना, निकी बेला
अलगाव के बाद पहली बार साथ नजर आए जॉन सीना, निकी बेला
वेबसाइट \'डेलीमेल डॉट कॉम\' के मुताबिक, सैन डिएगो में शनिवार को पूर्व जोड़े की साथ में कॉफी पीते हुए और घूमते हुए तस्वीर सामने आई।
दोनों की 5 मई को शोदी होने वाली थी।
अलगाव के बाद, सीना, बेला को वापस जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
टूडे से साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने कहा, \"\"मुझे अब भी निकोल से प्यार है। मैं निकोल से शादी करना चाहता हूं। मैं अब भी निकोल के साथ घर बसाना चाहता हूं।\"\"
सीना की इन टिप्पणियों ने बेला को निशब्द कर दिया। उन्होंने कहा, \"\"मैं निशब्द हो गई हूं।\"\"
--आईएएएनएस