पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \'दिलबर\' के रीमेक में जॉन संग नजर आएंगी नोरा फतेही

\'दिलबर\' के रीमेक में जॉन संग नजर आएंगी नोरा फतेही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\'दिलबर\' के रीमेक में जॉन संग नजर आएंगी नोरा फतेही

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नोरा फतेही अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म \'बटला हाउस\' में एक गाने पर थिरकती नजर आएंगी।
नोरा वर्ष 1990 के दशक की फिल्म \'सिर्फ तुम\' के गीत \'दिलबर\' के रीमेक में जॉन के साथ नजर आएंगी जिसे सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था।
नोरा ने ट्वीट कर कहा, \"\"आपके लिए एक शानदार गीत आने वाला है! मैंने जॉन के साथ 1990 दशक के शानदार गीत \'दिलबर\' की शूटिंग खत्म की है। मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लग रहा है कि यह आपको पसंद आएगा।\"\"
निखिल आडवाणी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जो 19 सितंबर 2008 की वास्तविक घटना पर आधारित है, जब दिल्ली के बटला हाउस में इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...