पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट मैच में कप्तान विरोट कोहली ने शतक जमाया है.
इससे पहले जब वो बल्लेबाज़ी के लिए आए तो मिशेल जॉनशन ने ख़तरनाक़ बाउंसर फ़ेका.
कोहली मैच के तीसरे दिन मुरली विजय के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए थे. इससे पहले कि वो क्रीज़ पर सेटल हो पाते जॉनसन ने पहली ही गेंद बाउंसर डाल दी.
कोहली ने बचने के प्रयास में अपने सिर को नीचे झुकाया और गेंद उनके हेलमेट से जा टकराई.
पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ़िलिप ह्यूज़ की मौत हो गई थी
तनाव में जॉनसनविराट के हेलमेट में गेंद लगते ही जॉनसन और आसपास के फिल्डर कोहली का हाल-चाल लेने के लिए उनके पास जमा हो गए.
कोहली ने अपना हेलमेट उतारकर सबको आश्वस्त किया कि वो ठीक-ठाक हैं.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शेफ़ील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे फ़िलिप ह्यूज़ के हेलमेट पर न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज शॉन एबट की गेंद लग गई थी. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी 27 नवंबर को मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद से क्रिकेट में खिलाड़ियों की सुरक्षा और बाउंसर फेंकने को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर ख़ासी चर्चा भी हुई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.