पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाई हमलों से आईएस के ठिकाने \'तबाह\'

हवाई हमलों से आईएस के ठिकाने \'तबाह\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जॉर्डन का कहना है कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों में 56 हवाई हमले किए हैं.

वायु सेना प्रमुख जनरल मंसूर अल ज़बूर ने कहा है, \'\'हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है.\'\'

चरमपंथी संगठन आईएस ने जॉर्डन के पायलट मुएज़ अल-कसाबेह को ज़िंदा जलाकर मार दिया था. उसके बाद जॉर्डन ने आईएस के ख़िलाफ़ हमले तेज़ कर दिए हैं.

जॉर्डन ने अबतक अमरीकी नेतृत्व में आईएस के ख़िलाफ़ सीरिया में किए जा रहे हवाई हमलों के लगभग 20फ़ीसदी हमले कर दिए हैं. जनरल ज़बूर ने और जानकारी देते हुए कहा कि \'\'हम पृथ्वी से उनका सफ़ाया कर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.\'\'

इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल इराक़ और सीरिया के बड़े क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया था. जिसके बाद गठबंधन में हमलों की कार्रवाई शुरु हुई.

जॉर्डन के हवाई हमलों का प्रमुख केन्द्र राक़्क़ा रहा है. सीरिया के इस शहर को आईएस का गढ़ माना जाता है.

जनरल ज़बूर के मुताबिक़ इन हमलों से आईएस के लड़ाकों की क्षमता 20 फ़ीसदी कम हुई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)