पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचकूला के जर्नलिस्ट्स ने डॉक्टरों को 7 रन से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को सेक्टर 4 के सतलुज पब्लिक स्कूल में पंचकूला के जर्नलिस्ट और गवर्नमेंट डॉक्टरों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जर्नलिस्ट्स ने डॉक्टरों को 7 रनों से हरा दिया। मैच में मैन ऑफ द मैच जर्नलिस्ट टीम के कप्तान गौतम, बेस्ट बॉलर संदीप कौशिक और बेस्ट फिल्डर का अवॉर्ड डॉक्टर-11 टीम के सीनियर प्लेयर डॉ. विवेक भादू को दिया गया। मैच का रोमांच आखिरी बाॅल तक बना रहा। मैच में चीफ गेस्ट अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल रहे। जबकि, मैच में विशिष्ट अतिथि ज्वैलर एसोसिएशन पंचकूला के प्रधान दीप कृष्ण चौहान और उनकी धर्मप|ी भी मौजूद रही। यह मैच जर्नलिस्ट क्लब और डॉक्टर-11 के बीच 15-15 आेवरों का खेला गया था। जर्नलिस्ट्स ने पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जर्नलिस्ट की ओर से जयपाल ने 5, आशीष ने 12 रन बनाए। जिनके बाद यशपाल 1, रमन 5 और विजय शेयरान 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संदीप कौशिक ने नाबाद 15 स्कोर बनाए, जबकि गौतम धीर 37 रन पर आउट हो गए। डॉक्टर-11 की टीम की ओर से डॉ. राजीव नरवाल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाउंड्री पर दो कैच पकड़े।

रनरअप ट्राॅफी लेती डॉक्टर-11 की टीम।

15 ओवर में 103 रन नहीं बना सकी डॉक्टर-11 टीम

जर्नलिस्ट्स ने 15 ओवरों में 6 विकेट देकर 103 रन बनाए। इसमें डॉक्टर-11 टीम के बॉलर दीपक ने 1, धर्मेंद्र ने 3 और डॉ. श्रेय, डॉ. पंकज ने 1-1 विकेट लिए। डॉक्टर-11 टीम के डॉ. दीपक ने तीन छक्के, दो चौकों के साथ 34 रन बनाए। डॉ. विवेक भादू ने भी बेहतरीन बेटिंग की। डॉ. अमरजीत ने 1 रन बनाया, जबकि रोहित अपना खाता नहीं खोल सके। डॉ. अंकुर ने 2, डॉ. ललित 9, डॉ. मंदीप ने 8 रन बनाए। इसके बाद डॉ. मंजोत ने भी बेहतर बेटिंग कर 11 रन बनाए, जबकि, डॉ. धर्मेंद्र ने 10 रन बनाए। जर्नलिस्ट्स की ओर से जयपाल, गौतम और यशपाल ने 1-1 विकेट लिए, जबकि आशीष ने 2 विकेट लिए। भास्कर के संदीप ने 3 ओवरों में 8 रन देकर 5 विकेट झटके।
खबरें और भी हैं...