- Hindi News
- National
- Ranchi News Jpsp Document Verification From Today For Hod Appointment In Polytechnic Colleges
जेपीएसपी : पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एचओडी नियुक्ति के लिए आज से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही रही है। स्क्रूटनी के बाद अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि घोषित कर दी गई है। 12 से 14 मार्च तक जेपीएससी कार्यालय में अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से वेरिफिकेशन के लिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का कॉल लेटर डाउनलोड करने में असुविधा होने की स्थिति में जेपीएससी के हेल्पलाइन नंबर 0651-2220111, 94313-01419 पर किसी भी कार्य दिवस को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वहीं स्क्रूटिनी के क्रम में 286 अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। किसी अभ्यर्थी के पास निर्धारित अर्हता नहीं था, किसी का शुल्क जमा नहीं हुआ था, जिसके कारण आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं।