जेएसएससी : पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 46 पद रह गए रिक्त
रांची | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जैक) द्वारा पुलिस रेडियो ऑपरेटर नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से 692 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन रिक्त पदों के विरुद्ध जेएसएससी ने 646 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा की थी। वहीं 46 पद रिक्त रह गए थे।
रिक्त पदों के संबंध में अधियाचना भेजने वाले विभागों द्वारा मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण जेएसएससी ने पुलिस ऑपरेटर नियुक्ति परीक्षा को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जेएसएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।