पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. एक्ट्रेस जूही चावला सामाजिक सरोकारों केलिए सक्रिय रहने के साथ, विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक भी करती रहती हैं। वे 7 साल से खेती कर रही हैं और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रही हैं। हाल में उन्हें पहले वुमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल के मुंबई संस्करण का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया। जूही कहती हैं, ‘एक बार आपको ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का मीठा स्वाद मिल जाए तो आप कभी भी बाज़ार में मौजूद, केमिकल में डूबे उत्पाद नहीं खरीदेंगे।’ पापा के निधन के बाद खेती करने लगीं जूही...
- जूही बताती हैं, ‘वो लम्हा आंख खोल देने वाला था, जब मैंने आमिर खान को इस विषय पर ‘सत्यमेव जयते’ के एक एपिसोड में बोलते हुए सुना। मैं अपने घर पर सिर्फ ऑर्गेनिक खेती करती हूं। वाडा (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस पर मैं ये सब कुछ उगाती हूं। मैं एक किसान हूं। मेरे किसान पिता ने 20 एकड़ ज़मीन वाडा में खरीदी थी। मुझे खेती के बारे में कुछ नहीं पता था। जब उन्होंने खेती योग्य ज़मीन में इन्वेस्ट किया था, तब एक अभिनेत्री के रूप में मैं काफी व्यस्त थी और मेरे पास इस पर ध्यान देने के लिए समय भी नहीं था। उनकी मृत्यु के बाद मुझे इस सब पर कंट्रोल रखना पड़ा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़े, आम के 200 से ज्यादा पेड़ वाले उद्यान की मालकिन हैं जूही...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.