पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की चौबीसों घंटे निगरानी पर अब तक एक करोड़ पाउंड (क़रीब 94 करोड़ रुपए) ख़र्च कर चुकी है.
असांज ने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में राजनीतिक शरण ले रखी है.
असांज पर स्वीडेन में दो महिलाओं पर यौन हमला करने के आरोप में मुक़दमा चल रहा है. असांज ने इन आरोपों से इनकार किया है.
अगर असांज दूतावास से बाहर निकलते हैं तो उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.
विकीलीक्स प्रवक्ता क्रिस्टीन ने कहा है कि इराक़ युद्ध की अपनी जांच से ज़्यादा एक राजनीतिक शरणार्थी की निगरानी पर ब्रिटिश सरकार का इतना ख़र्च किया जाना \'शर्मनाक\' है.
ख़र्चब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने कहा है कि असांज को स्वीडन जाकर क़ानून का सामना करना चाहिए.
जून, 2012 से अक्तूबर, 2014 के बीच पुलिस की निगरानी पर 73 लाख पाउंड और ओवरटाइम पर 18 लाख पाउंड ख़र्च हुआ है.
स्कॉटलैंड यार्ड ने 31 अक्तूबर, 2014 तक कुल 28 महीने में हुए ख़र्च की पुष्टि की है.
पुलिस के अनुसार, यह ख़र्च कूटनीतिक सुरक्षा के मद से किया गया. ब्रिटेन स्थिति दूतावासों की सुरक्षा पर इसी मद से ख़र्च किया जाता है.
ये सूचना एलबीसी रेडियो ने फ़्रीडम ऑफ़ इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत प्राप्त की है. इसके अनुसार, असांज की निगरानी पर रोज़ाना 10 हज़ार पाउंड से ज़्यादा ख़र्च आ रहा है.
पिछले साल अगस्त में असांज ने कहा था कि वो \'शीघ्र\' ही दूतावास छोड़ देंगे. वो यहां 950 दिन बिता चुके हैं.
अदालत का फ़ैसलास्वीडन की एक अदालत में पिछले नवंबर में असांज की गिरफ़्तारी के वारंट को बरक़रार रखा था.
ब्रिटेन की अदालत ने भी अपने एक फ़ैसले में कहा था कि असांज को पूछताछ के लिए स्वीडन भेजा जाना चाहिए.
असांज को डर है कि स्वीडन जाने पर उन्हें अमरीका भेजा जा सकता है जहाँ उनपर विकीलीक्स के माध्यम से अति-गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है.
ब्रितानी सुप्रीम कोर्ट ने जब असांज के प्रत्यार्पण के ख़िलाफ़ अपील को ठुकरा दी तो उन्होंने अगस्त, 2012 में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले ली.
ब्रितानी पुलिस इक्वाडोर दूतावास की चौबीसो घंटे निगरानी करती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.