पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जूनियर और सब जूनियर योग चैंपियनशिप स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड हॉकी: टीम के गठन के लिए रजिस्ट्रेशन 17 को


रांची. हॉकी झारखंड ने झारखंड सब जूनियर और जूनियर हॉकी खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ टीम के गठन को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित खिलाड़ियों को 17 मार्च को दिन के 11 बजे तक हॉकी संघ कार्यालय मोरहाबादी में रजिस्ट्रेशन हेतू सभी डॉकयुमेंट व मेडिकल फार्म के साथ जमा करने को कहा है। हॉकी झारखंड के सीईओं रजनीश कुमार ने रजिस्ट्रेशन हेतू चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। सभी खिलाड़ी जिन्होंने वर्ष 2017, 2018, 2019 के हॉकी इंडिया नेशनल में भाग लिया है वह अपना ऑरिजनल सर्टिफिकेट भी लेकर आएंगे।

झारखंड तीरंदाजी चैंपियनशिप भी टली

झारखंड तीरंदाजी संघ की अोर से 27 से 31 मार्च तक जमशेदपुर में होनेवाली 14वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दी गई है। झारखंड तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो ने बताया कि चैंपियनशिप के आयोजन की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।


सीसीसी ने पटना क्लब को 28 रनों से हराया**

दूसरे मैच में सीसीसी क्लब ने पटना क्लब को 28 रनों से हराया। सीसीसी ने 10 ओवर में 3/83 रन बनाए। टीम के लिए अमित ने 20, चंदशेखर ने 18 रनों का योगदान किया। पटना क्लब के नील को दो विकेट मिला। जवाब में पटना क्लब की टीम 10 ओवर में 7/55 रन ही बना सकी। टीम की अोर से विनोद ने 13, दलजीत ने 10 रन बनाए। एक अन्य मैच में रांची क्लब ने धनबाद को 68 रनों से पराजित किया। इससे पूर्व आज प्रतियोगिता का उद्घाटन कंट्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष जेएससीए के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

रांची जिमखाना क्लब ने कंट्री क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया**

रांची. जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए कंट्री क्रिकेट अंतर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में आरजीसी और सीसीसी की टीमें अपने-अपने मैच जीते। मुख्य स्टेडियम में खेले गए मैच में रांची जिमखाना क्लब ने कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) को 8 विकेट से पराजित किया। सीसीसी ने 15 ओवर में 5/92 रन बनाए। टीम के लाए अमित ने 55, साई ने 15, उदय ने 11 रनों की पारी खेली। विकास व अंकित को दो-दो विकेट मिला। जवाब में आरजीएसी की टीम 8.5 ओवर में 2/96 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की अोर से अमर ने 31, प्रणय ने नाबाद 24, निखिल ने 18, अखिल ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

रांची. योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अोर से 2 से 5 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर योग चैम्पियनशिप को अगले आदेश के लिए स्थगित कर दी गई है। फेडरेशन के महासचिव रांची के संजय कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेते। लेकिन देश में कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। झा ने बताया कि देश में समान्य स्थिति बनने पर नई तिथि की घोषणा की जाएगी। वहीं, 24 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता भी स्थगित कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...