पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/हैदराबाद। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बर्थडे के मौके पर रविवार 20 मई को उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म अरविंद सामेथा का पोस्टर जारी हुआ। पोस्टर में जूनियर एनटीआर बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। पोस्टर में जूनियर NTR शर्टलेस लुक में दिख रहे हैं। 43 डिग्री टेम्परेचर में शूट किया सीन...
एक्टर के पब्लिसिस्ट महेश एस कोनेरू ने ट्वीट कर बताया कि पोस्टर में जिस सीन को दिखाया गया है उसे जूनियर एनटीआर ने 43 डिग्री टेम्परेचर में शूट किया है। बता दें कि इस फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए एनटीआर ने जिम में काफी पसीना बहाया है। कुछ महीनों पहले उनके जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो भी सामने आए थे। बता दें कि इस फिल्म में एनटीआर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
सिग्नेचर स्टाइल में दिखे जूनियर एनटीआर...
हाथ में धारदार हथियार और खून से सने पैंट्स में एनटीआर एक बार फिर अपने सिग्नेचर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में फिल्म के किसी खास सीन को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म मेकर्स ने खासतौर से एक्टर के बर्थडे के मौके पर उनकी नई फिल्म का ये फर्स्ट लुक ट्विटर पर जारी किया है।
आगे की स्लाइड्स पर, कुछ और फिल्मों में जूनियर एनटीआर का एक्शन अवतार...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.