पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। आजकल की लाइफ स्टाइल में किसी के पास समय नहीं होता एक्सरसाइज करने का या अपने ऊपर ध्यान देने का। इस वजह से वजन बढ़ता जाता है। दिन भर एक जगह बैठने से लोअर बॉडी में फैट जमना, पैर कमजोर होना और पेन होना कॉमन है। लेकिन हम में से कुछ ही लोग लोअर बॉडी को फिट रखने के लिए कुछ करते हैं। उंगलियों का यूज करके मसाज करना काफी दिनों से चला आ रहा है यहां तक कि चाइना और जापान में भी इसका बहुत चलन है। कुछ ऐसे मूवमेंट्स होते हैं जिन्हें करने से ब्लड फ्लो अच्छा होता है, बॉडी में से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। इस वीडियो में ऐसी ही आसान कुछ मसाज बताई गई हैं जिन्हें बस रोज 5 मिनट कर लेंगें तो कुछ ही दिनों में अपनी लोअर बॉडी में पोजिटिव फर्क महसूस करेंगें। ब्यूटी वर्ल्ड में बॉडी मसाज से बहुत कुछ फायदा होता ही है जैसे स्ट्रैस कम होना, बॉडी में टेंशन कम होना, दर्द कम होना, स्किन खूबसूरत होना। इसी तरह की ये छोटी सी मसाज जो आप खुज कर सकते हैं, आपके कमर, हिप्स, घुटने और लोअर लेग्स में फायदा करती है। ब्यूटीशियन पूनम जिंदल ने इन्हें अप्रूव किया है और बताया है कि ये मसाज अगर आप रोज 5 मिनट कर लेंगें तो फायदा जरूर मिलेगा। इसके साथ आप जो भी वजन कम करने के लिए कर रहे हों करते रहें।
ऊपर दिए हुए वीडियो में देखिए क्या हैं ये मसाज और कैसे करना है...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.