पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना हाईकोर्ट में जस्टिस क्लॉक लगेगा। यह बताएगा कि कब से, कितने मुकदमे लंबित हैं? वे शुक्रवार को यहां पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। बोले-हाईकोर्ट में ऑडिटोरियम बनेगा। इस पर 2.50 करोड़ खर्च होंगे। 25 लाख रुपए से इंफॉरमेशन सेंटर बनेगा। उन्होंने वकीलों के विभिन्न संगठनों को भी रुपए दिए जाने का ऐलान किया। मंत्री ने पटना हाईकोर्ट में लंबित मुकदमों पर चिंता व्यक्त की। कहा-10 वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों की संख्या 23 हजार है। इसके जल्द निपटारे के लिए न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं को रणनीति बनाकर मिशन मोड पर काम करना होगा। हम कोर्ट व प्रेस की आजादी को प्रतिबद्ध मंत्री ने कहा-लोकतंत्र की सफलता के लिए न्यायपालिका और प्रेस की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। आपातकाल का विरोध करने पर नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और मेरे अलावा कई अन्य लोगों को जेल जाना पड़ा था। इन लोगों ने प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए भी कड़ा संघर्षकिया। मंत्री ने एसोसिएशन के गौरवशाली अतीत की व्यापक चर्चा की।
राज्यपाल बोले- सस्ता, सुगम, त्वरित न्याय दिलाएं
- राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सस्ता, सुगम और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में अधिवक्ता अग्रणी भूमिका निभाएं। समाज के अंतिम कतार में खड़े गरीब व लाचार आदमी को न्यायिक सुविधाओं को सुलभ कराना अधिवक्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। एक अभिवंचित वर्ग के सदस्य को जब आप न्याय दिलाने में सफल होते हैं, तो आपको काफी खुशी व शांति मिलती है। कमजोर वर्गों के प्रति पूरी संवेदना के साथ न्याय उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी मांग है।
- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका में मूल्यों की रक्षा हर कीमत पर होनी चाहिए। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन ने एडवोकेट ऐसोशियेशन की गतिविधियों की प्रशंसा की।
कई न्यायाधीश भी थे मौजूद
कार्यक्रम में पटना हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, महाधिवक्ता ललित किशोर, अपर महान्यायवादी सत्यदर्शी संजय, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एसएनपी सिन्हा, पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेशचन्द्र वर्मा, महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद थे। पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व जदयू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.