पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुना. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार दोपहर राघौगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किले पर पहुंचे तो राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। हालांकि इस दौरान श्री सिंह तो नहीं थे पर उनके बेटे विधायक जयवर्धन सिंह से वे मिले। इस दौरान उन दाेनों ने साथ में लंच किया। इससे पहले श्री सिंधिया पूर्व सीएम श्री सिंह की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना जताने किले पर पहुंचे थे।
सांसद सिंधिया और विधायक जयवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता भी की। जब पत्रकारों ने श्री सिंधिया से आने का प्रयोजन पूछा तो विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि सांसद सिंधिया गुना आए थे तो मैंने उन्हें फोन कर आमंत्रित किया। वहीं सांसद ने कहा कि मैं बुलावे पर आया हूं। उन्होंने कहा कि 15 साल में इसका अभाव रहा, लेकिन अब सीख लेकर दिल खोलकर मिलकर साथ काम करेंगे।
दाेनों के समर्थकों का जुटना नया राजनीितक समीकरण
सिंधिया और दिग्विजय खेमे के लोग भी किले पर दिखाई दिए, पहले यह भी दूरी बनाकर चलते थे। लेकिन इनके नेताओं में जब करीबियां आईं तो यह भी नजदीक हो गए। इससे प्रदेश में एक नया संदेश गया। माना जा रहा है कि अब दोनों खेमे के लोग कांग्रेस को मजबूत करेंगे। हालांकि विधायक ने कहा कि प्रदेश मे अबकी बार कांग्रेस सरकार बनेगी।
सब अपने आप होता है: सिंधिया
सांसद ने प्रेसवार्ता में कहा कि जो संभव है, अपने आप हो जाता है। 15 साल से इसका अभाव रहा। हम आप लोगों से सीख लेकर दिल खोलकर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान विधायक जयवर्धन सिंह की प्रशंसा की, बोले कि इनका भविष्य उज्जवल हो, इनकी मेरी तरह राजनीति से नहीं जनसेवा से प्रेरित विचार धारा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को श्री सिंधिया ने कहा कि अब घोषणाएं और पौधे लगाने का काम खत्म हो गया है। अब जनता हिसाब मांग रही है। इसलिए उन्हें बताया जाए कि क्या किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.