पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती बम हमले में नैटो के तीन सैनिक मारे गए हैं.
अफ़ग़ानिस्तान सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ हमले में 16 आम नागरिक घायल हैं.
यह हमला अमरीकी दूतावास के नज़दीक हवाई अड्डा रोड पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे हुआ.
यह हमला उस वक़्त हुआ है जब विवादित राष्ट्रपति चुनाव पर और इस साल के अंत तक नैटो सेना की वापसी पर संशय बना हुआ है.
नैटो गठबंधन की ओर से जारी एक बयान में इस हमले की पुष्टि की गई है.
काबुल से बीबीसी संवाददाता डेविड लॉयन ने बताया कि ये सैनिक बख़्तरबंद लैंडक्रूजर वाहन में घूम रहे थे. हमले में लैंडक्रूजर तबाह हो गया है.
संवाददाताओं का कहना है कि हमले में राजधानी की इमारतें हिल गईं. हमला सुप्रीम कोर्ट के नज़दीक हुआ है.
मारे गए और घायल सैनिक किस देश के हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.