पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमधु पाल
मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
मुंबई में हर साल होने वाला काला घोड़ा फ़ेस्टिवल इस दफ़ा सात फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक चल रहा है. यहां कलाकार अपनी कला के नमूने पेश करते हैं. फ़ेस्टिवल में रखी गई ये है फ़्रीडम बाइक.
एक कंपनी ने अपनी इस थीम प्रस्तुति में पुरानी घड़ियों, साइकिल, ग्रामोफ़ोन वगैरह को इकट्ठा कर 12 फ़ीट लंबी ये बाइक बनाई.
इस बार काला घोड़ा फ़ेस्टिवल में सिनेमा को ख़ास ट्रिब्यूट दिया जा रहा है. कई फ़िल्मी सितारों की पेंटिंग से सजा ये कार फ़ेस्टिवल आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
विश्व सिनेमा की कई जानी मानी हस्तियों की तस्वीरें लगाकर एक कोलाज जैसा तैयार किया गया है.
भारत में \'महिलाओं के जज़्बे को सलाम\' करती ये कृति. जिसमें ईंट के ढांचे के एक तरफ़ चूड़ियां और दूसरी तरफ़ जींस दिखाकर \'भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकता से सामंजस्य\' बिठाती भारतीय महिला को प्रस्तुत किया गया है.
धूम्रपान से होने वाले ख़तरों के प्रति आगाह करती इस कृति को वर्षा पंडित ने तैयार किया है.
आधे चंद्रमा वाली ये पेंटिग बनाई है शर्मिष्ठा रॉय ने और ये पेंटिंग प्रेरित है रवींद्रनाथ टैगोर की एक कविता से.
मुंबई में पानी की समस्या को दिखाती ये कृति, जिसमें एक ऊंट बनाया गया है जिस पर मुंबई के उन इलाकों के नाम लिखे हैं जहां पानी की समस्या है.
क्लीन मुंबई का संदेश देने के लिए डस्टबिन को जोड़कर गेटवे ऑफ़ इंडिया के बनाए ढांचे की एक तस्वीर.
इस फ़ेस्टिवल का उद्घाटन किया अभिनेता अभिषेक बच्चन और अक्षरा हासन ने.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.