कलसी चेयरमैन, सुखपाल अध्यक्ष बने
मोहाली | एचएम हाउसिग वेलफेयर एसोसिएशन फेज-4 की गर्वनिंग बॉडी का चुनाव किया गया। जिसमें की सर्व समिति से इंजीनियर एनएस कलसी को एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया है। जबकि पहले वे अध्यक्ष के तौर पर पिछले 15 सालों से एसोसिएशन की सेवा कर रहे थे। सुखपाल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है, इसके अलावा सुखजीत सिंह तथा बलबीर सिंह काहलो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, रघुबर चेतन्या महासचिव, इकबार सिंह सहगल को संगठन सचिव, जगतार सिंह, परमपाल सिंह को सचिव, डीएस गुलाटी को कैशियर, एडवोकेट धीरज कौशल को लीगल एडवाइजर, कुलवंत कौर, वासूदेव गंगोत्री को एडवाइजर, हरदेव सिंह को एडिटर का पद दिया गया है। इसके अतिरिक्त एक्जीक्यूटिव मैंबर भी बनाए गए हैं जिसमें राकेश धार, गुरचरण सिंह, अश्वनी कुमार, केके ढोढा, चरणजीत कौर, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, संजीव कुमार शर्मा, आरपी कालरा शामिल हैं।