पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर हार का बदला ले रही सरकार : कमलनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार का बदला जनता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा कर मप्र में लिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब शिवराज और उनके मंत्रियों ने मामूली मूल्य वृद्धि पर साइकिल से सचिवालय जाने की घोषणा की थी, लेकिन अब उनकी साइकिलें गायब हैं। इधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा के नेतृत्व में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में रैली निकाली और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

खबरें और भी हैं...