पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. देश में बहू-बेटियों और महिलाओं के प्रति बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ ने ट्वीटर के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश के बढ़ते अपराधों के कारण भाजपा के नारों में भी बदलाव आ गया है। उन्होंने कई नारों का उदाहरण देकर सरकार पर हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि भाजपा के नारों को देश की जनता अब ऐसे कहती है...
मेक इन इंडिया-रेप इन इंडिया.. बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ, बेटी छिपाओ-बलात्कारियो से बचाओ, देश बदल रहा है-बेटियों के साथ रोज़ रेप हो रहा है... स्टार्ट अप इंडिया-रोज़ ब्रेक हो रही बहन-बेटियां अबकी बार-नारी की इज्जत रोज़ हो रही तार-तार..।
कठुआ और उन्नाव रेप केस के बाद तंज
-कमलनाथ की तल्खी बीते दिनों कठुआ और उन्नाव रेप केस की घटना के बाद सामने आई है। इन घटनाओं ने भारत समेत पूरे दुनिया को झकझोर कर रख दिया, लेकिन इसके बावजूद इन पर लगाम लगाने में सरकार असमर्थ रही है। इन्ही घटनाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर तंज करते हुए लिखा कि बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ और देश बदल रहा और बेटियों से बलात्कार हो रहा है।
-कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इससे पहले भी कठुआ गैंगरेप केस और उन्नाव रेप केस पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कठुआ रेप कांड में पाकिस्तान का हाथ बताने वाली भाजपा यह भी बता दें कि उन्नाव रेप व हत्या कांड और प्रीति रघुवंशी आत्महत्या कांड में किस देश व किसका हाथ है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.