पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Kamdhenu Gaushala Built A Shed By Occupying Government Land

कामधेनु गौशाला ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया शेड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}अफसर मौके पर पहुंचे... पंचकूला नगर निगम के अफसरों ने सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को देखने के बाद एरिया के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर भी सरकारी जमीन पर हुए कब्जे का कोई जवाब नहीं दे पाया। उसे एमसी अफसरों की ओर से लताड़ लगाई गई और वाॅर्निंग दी गई कि वह लिखित में जवाब दें कि उसे क्यों न सस्पेंड किया जाए। इसके साथ ही गौशाला की मैनेजमेंट को 48 घंटे में सरकारी जमीन पर बनाया शेड हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर गौशाला मैनेजमेंट ने 48 घंटे में शेड न हटाया तो एमसी की ओर से जेसीबी की मदद से इसे तोड़ दिया जाएगा। इस पर आने वाला खर्च भी गौशाला मैनेजमेंट से वसूला जाएगा।

कामधेनु गौशाला, पिंजौर की मैनेजमेंट ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर गौशाला के लिए नया शेड बना दिया। अब गौशाला चलाने के लिए मिली जगह पर बना शेड खाली पड़ा है। गऊओं को नए शेड में शिफ्ट कर दिया गया है।

नया शेड बनाते हुए सड़क पर भी कब्जा कर लिया गया। गौशाला के सामने वाली सड़क पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल और कब्रिस्तान को जाती है। नया शेड बनाते हुए सड़क पर भी कब्जा होने से कब्रिस्तान और ट्यूबवेल की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

पंचकूला नगर निगम की कमिश्नर सुमेधा कटारिया ने पिंजौर का विजिट किया। वह वेस्ट मैनेजमेंट पार्क के निर्माण के लिए जगह देखने आई थी। इस दौरान एमसी के एग्जिक्यूटिव अफसर जरनैल सिंह सहित
कई अन्य अफसर भी उनके
साथ थे। सरकारी जमीन पर कामधेनु गौशाला की मैनेजमेंट का कब्जा देख एमसी के अफसर दंग रह गए।

इस विजिट से सरकारी जमीन पर कब्जे का पता चला। गौशाला मैनेजमेंट की ओर से करीब 6-7 महीने पहले ही इस शेड को बनाया गया है। गऊओं के लिए सरकारी जमीन पर शेड बनाने के अलावा यहां चारदीवारी कर मैनेजमेंट ने अपना गेट भी लगा लिया है। गौशाला की बाउंडरी
में मैनेजमेंट की ओर से सब्जी उगाई गई है।

गौशाला से निकलने वाला गोबर इसके साथ ही गुजर रही नदी के पास फेंका जा रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ ही गौशाला मैनेजमेंट की ओर से नदी के पानी में गंदगी फैलाने का भी काम हो रहा है। यह गौशाला काफी पुरानी है, लेकिन गौशाला मैनेजमेंट ने धीरे-धीरे आसपास की काफी जमीन पर कब्जा जमा लिया है।

खबरें और भी हैं...