पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगीतिका शर्मा आत्महत्या कांड में नाम आने के बाद से कांडा लगातार जेल में हैं
दिल्ली की एक अदालत ने गीतिका शर्मा आत्म हत्या मामले में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ आत्म हत्या को बढ़ावा देने के आरोप तय कर दिए हैं.
46 वर्षीय कांडा के साथ साथ उनकी सहयोगी और उनकी कंपनी में काम करने वाली अरुणा चडढ़ा के खिलाफ भी यही आरोप लगाए गए हैं.
अदालत ने अपनी तरफ से कांडा के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप भी तय किए हैं हांलाकि पुलिस की ओर से इस लोगों को इन आरोपों के तहत बुक नहीं किया गया था.
इन लोगों पर धोखा धड़ी और मृतक की छवि को नुक्सान पहुंचाने की मंशा से धोखाधड़ी करने के आरोप भी लगाए हैं. आरोप तय करने के बाद जिला जज एस के सरवरिया ने मामले को यौन अपराधों से जुड़ी फ़ास्ट ट्रैक अदालत के पास भेज दिया.
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की है.
बारबार बलात्कारपूर्व एयर होस्टेस गीतिका पहले गोपाल कांडा की एमडीएलआर एयरलाइंस की कर्मचारी थीं. पिछले 5 अगस्त को वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने निवास में मृत पाई गई थीं.
अपने आत्म हत्या नोट में उन्होंने लिखा था कि वह कांडा और अरुणा चढ्ढा द्वारा परेशान किए जाने के कारण अपने जीवन का अंत कर रही हैं.
इस मामले के सामने आने के बाद गोपाल कांडा को हरियाणा के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
अदालत ने आरोप तय करते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों से प्रत्यक्ष रूप से यह लगता है कि कांडा ने गीतिका से उसके एमडीएलआर की कर्मचारी होने के दौरान ‘बार बार बलात्कार किया ’ और इसा वजह से उन्हें बार बार यह कंपनी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.