- Hindi News
- National
- Ranchi News Kanyakubj Swarnakar Sangh Committee Set Up Preparations Begin For Ram Navami Procession
कान्यकुब्ज स्वर्णकार संघ की कमेटी गठित, रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी शुरू
रांची | श्री महावीर मंडल, कान्यकुब्ज स्वर्णकार संघ की बैठक न्यू मधुकम तालाब के समीप हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पर भव्य तरीके से श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा में ताम्र की बजरंग बलि की प्रतिमा अाैर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इसको लेकर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक नारायण साव, संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, संतोष प्रसाद सोनी, गोपाल सोनी, अशोक प्रसाद, अनिल सोनी, नरेश, अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सोनी, वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मन, उपाध्यक्ष संजय, अजय, मनोज, पिंटू सोनी, महामंत्री विजय प्रसाद, मंत्री संजय सोनी, सह मंत्री राजेश सोनी, बबलू सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, सह कोषाध्यक्ष अजय सोनी, संगठन मंत्री प्रमोद, सह संगठन मंत्री रितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रचार मंत्री चंदन कुमार बनाए गए।