पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे कपिल, रोज लेनी पड़ रहीं 23 तरह की दवाइयां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों मेंटल प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉपुलर वेबसाइट के एडिटर को गालियां दी थीं। इसके बाद से ही वो मीडिया के निशाने पर आ गए। दरअसल, कपिल लंबे समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं। उनकी मेंटल कंडीशन इतनी खराब है कि उन्होंने अपने कमबैक शो की शूटिंग भी कैंसिल कर दीं। कपिल के इस रवैये से जहां उनके को-स्टार्स दूर होते जा रहे हैं, वहीं उनके करीबी हेल्थ को लेकर भी खासे परेशान हैं। जिंदगी के सबसे स्ट्रेसफुल दौर से गुजर रहे कपिल...

 

 
कपिल के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, मैं उनके साथ लंबे वक्त से काम कर रहा हूं लेकिन उनकी ऐसी कंडीशन कभी नहीं देखी। फिलहाल उनकी ये हालत है कि उन्हें रोजाना 23 तरह की दवाइयां खानी पड़ रही हैं। वो पूरा दिन ज्यादा से ज्यादा सोने या आराम करने में बिता रहे हैं। शायद ये कपिल का सबसे ज्यादा स्ट्रेसफुल टाइम है। 


अपने कमिटमेंट्स से तंग आ चुके हैं कपिल...
जब कपिल से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना है- वो अपने कमिटमेंट्स से थक चुके हैं और अब थोड़ा आराम चाहते हैं। कपिल ने यह भी बताया कि वो जो भी काम कर रहे हैं, उसे लंबे समय तक एन्जॉय नहीं कर पा रहे। पिछले एक साल से उनकी लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही उनके खिलाफ मीडिया में छप रहीं निगेटिव खबरें उन्हें और ज्यादा परेशान कर रही हैं। 


आगे की स्लाइड्स पर, Ex गर्लफ्रेंड ने कहा- सुसाइड करने की बात करते हैं कपिल...

खबरें और भी हैं...