पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर के साथ बहस की वजह से चर्चा में आए। इसके बाद उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। वहीं, हाल ही में उन्होंने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के एडिटर को गालियां दी थी, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इस बीच कपिल ने अपने बर्ताव पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर कोई अपना गुस्सा अपने-अपने तरीके से निकालता है और मैंने अपना गुस्सा गालियां देकर निकाला है। फिल्म समीक्षक सुभाष झा ने अपनी एक रिपोर्ट में कपिल के बारे में बताई ये बातें...
- सुभाष झा ने रिपोर्ट में बताया कि कपिल इन दिनों डिस्टर्ब चल रहे हैं, लेकिन उनका माइंड बेहद शार्प है। वे विश्वाघात और निरशा महसूस कर रहे हैं। जिस दिन वो मेहसूस करेंगे कि उन्हें किसी दोस्त या कलिग की जरूरत नहीं है वे दोबारा खुद को स्थापित करने के लिए तैयार होंगे।
- झा ने बताया कि कपिल बेहद तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। जब मैंने उनसे लंबी बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे कमीटमेंट्स से तंग आ चुके हैं और आगे नहीं जाना चाहते हैं। झा का कहना है कि वे कपिल की बातें सुनकर काफी चिंतित है।
- झा ने बताया कि कपिल ने उनसे कहा- वे अब अपने काम को एन्जॉय नहीं कर रहे हैं। वे अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से भी ज्यादा खुश नहीं है। और उन्होंने सोनी चैनल से कहा शो को रि-वैपिंग करने को कहा है।
- झा ने कहा कि मेरा मानना है कि कपिल अच्छे इंसान है। ऑडियंस के साथ उनका गहरा संबंध हैं।
- झा ने बताया कि कपिल ने उन्हें बताया कि पूरे मामले को बहुत बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया है। दुनिया में जहां कहीं भी सच्ची दोस्ती नहीं है ऐसे में कपिल बहुत ही केयरिंग इंसान हैं। जब उन्हें वैसा ही रिस्पॉन्स सामने वाले से नहीं मिलता तो वे फ्रस्टेशन में कुछ गलत करते हैं तो लोगों को लगता है कि स्टारडम की वजह से ऐसा कर रहे हैं।
मैं जानता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं
कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जो लोग मेरा करियर बर्बाद करना चाहते हैं। वे जो झूठ फैलाना चाहते हैं, फैला लें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक लोगों को संतुष्टि नहीं मिल जाती है, तब तक उन्हें जो करना है, करने दीजिए। मैं जानता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं।" रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल को लेकर ये भी खबरें आई है कि वे दिन वे 23 दवाइयां खाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कपिल शर्मा से जुड़ी कुछ और खबरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.