पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपिल शर्मा, अली असगर, Kapil Sharma Says Ali Asgar Recent Statement On Preeti Simoes Is False

झूठी साबित हुई कपिल की ऑनस्क्रीन दादी, नहीं गुदवाया ने GF के नाम का टैटू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त सबसे ज्यादा सु्र्खियों में है। हाल ही में कपिल के को-स्टार रहे अली असगर ने कहा था कि कपिल डिप्रेशन में है और उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस के नाम टैटू हाथ में गुदवा रखा है। अली की इस बात को कपिल ने नकारा है और उन्होंने इस बात को झूठ बताया है। कपिल के स्पोक्सपर्सन ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे अली की बात को लेकर हैरान है। अली, कपिल के अच्छे दोस्त है और वे उनके बारे में ऐसा बयान दे रहे हैं। बता दें कि अली, कपिल के शो कॉमेडी शो में उनकी दादी का किरदार निभा चुके हैं। अली की बात में नहीं है कोई सच्चाई...

 

 

 


- कपिल के स्पोक्सपर्सन ने इंटरव्यू में कहा कि है कि अली ने कपिल के बारे में जो बात कहीं है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

- इंटरव्यू में कहा कि अली झूठ बोल रहे हैं, कपिल ने प्रीति सिमोस के नाम का कोई टैटू नहीं बनवाया है।

- स्पोक्सपर्सन ने ये तक कहा कि कपिल फिलहाल अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ के साथ घूम रहे हैं।

 

 

 

 


ये कहा था अली ने
अली ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कपिल बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जब वे कपिल का हालचाल जानने गए थे तो उन्होंने देखा था कि कपिल ने हाथ में प्रीति सिमोस का नाम लिखवा रखा है। बता दें कि अली ही नहीं प्रीति ने भी पिछले दिनों कपिल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था।

 

 

 

 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कपिल और उनको लेकर प्रीति ने क्या कहा था...