पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के गैंगरेप और मर्डर से हर कोई आहत है। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी-अपनी तरह से इस घटना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। शनिवार को करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए घटना के खिलाफ आवाज उठाई तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने हिंदू होते हुए एक मुस्लिम से शादी की और अपने बेटे का नाम भी एक क्रूर इस्लामी शासक के नाम पर तैमूर रखा। हालांकि, करीना की खास दोस्त स्वरा भास्कर ने इसपर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। क्या था स्वरा का जवाब...
- स्वरा ने ट्वीट में लिखा, "आपको शर्म आनी चाहिए कि आप दुनिया में हैं। इसलिए भी शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको ऐसा दिमाग, जिसे आपने नफरत से भरा और एक मुंह दिया, जिसमें सिर्फ गंदगी भरी हुई है। आप देश और हिंदू के नाम पर एक धब्बा हैं। क्या आप जैसे लोगों को पब्लिकली ऐसी घटिया बातें करने की हिम्मत सरकार से मिली है।"
करीना ने ऐसे जताया कठुआ गैंगरेप पर गुस्सा
- करीना ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की, उसमें वे एक तख्ती पकड़े नजर आ रही हैं। इस पर लिखा है, "मैं हिंदुस्तान हूं और मैं शर्मिंदा हूं। हमारी बेटी को इंसाफ दो। 8 साल की बच्ची का गैंगरेप और मर्डर देवीस्थान मंदिर में।" इसी को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया था।
वीरे दी वेडिंग में साथ काम कर रही हैं करीना और स्वरा
- करीना कपूर और स्वरा भास्कर इन दिनों शशांक घोष के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ काम कर रही हैं। फिल्म की संभावित रिलीज डेट 1 जून 2018 है। करीना और स्वरा के साथ सोनम कपूर, आशीष चौधरी और विवेक मुश्रान भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं स्वरा भास्कर का ट्वीट और दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा कठुआ गैंगरेप के खिलाफ शेयर की गईं फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.