पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक प्रकरण लोकसभा चुनावों का अभ्यास : यशवंत सिन्हा

कर्नाटक प्रकरण लोकसभा चुनावों का अभ्यास : यशवंत सिन्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक प्रकरण लोकसभा चुनावों का अभ्यास : यशवंत सिन्हा

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, \"\"कर्नाटक में आज जो हो रहा है वह एक अभ्यास है, जिसे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में दोहराया जाएगा।\"\"
सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि उन्हें भाजपा के साथ नाता तोड़ने की खुशी है।
उन्होंने कहा, \"\"मुझे खुशी है कि मैंने उस पार्टी का साथ छोड़ दिया, जो कर्नाटक में लोकतंत्र को नष्ट करने का बेशर्मी भरा प्रयास कर रही है। यदि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भी ऐसा ही करेगी। कृपया मेरी चेतावनी पर ध्यान दें।\"\"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तीखी आलोचना करने वाले सिन्हा ने पिछले महीने भाजपा को अलविदा कह दिया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...