पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक चुनाव: विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने बुक कराया रिजॉर्ट, सभी MLA एक जगह ही रखे जा सकते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु. कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस-जेडीएस पूरा जोर लगा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि बीजेपी उसे मिनिस्टर बनाने का लालच दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के चार विधायक मंगलवार की रात से ही पार्टी के टच में नहीं हैं। कांग्रेस ने इन विधायकों को खोजने के लिए बीदर और कलबुर्गी में हेलिकॉप्टर भेजे हैं।

 

विधायकों के लिए बुक कराया रिसॉर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस किसी भी हाल में नहीं चाहती है उसके विधायक टूटें। इसलिए पार्टी ने बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में विधायकों के लिए 120 कमरे बुक कराए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायकों को पार्टी यहां रख सकती है। 

 

बीजेपी पर 100-100 करोड़ देने का आरोप
इस बीच जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को 100-100 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही। इससे पहले कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा नेताओं ने फोन कर कहा कि अगर वो सरकार बनाने में मदद करते हैं उन्हें मंत्री बना दिया जाएगा

 

किसको कितनी सीटें?
मंगलवार को कर्नाटक चुनाव का रिजल्ट आया। जिसमें बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी 112 के बहुमत के आकड़े को नहीं छू सकी, लेकिन पार्टी ने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 'पार्टी ने विधायक दल का नेता मुझे चुना है। मैंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। उन्होंने मुझसे कहा कि वह उचित फैसला करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह मुझे बुलाएंगे।' इस बीच कांग्रेस और जेडीएस में गठबंधन की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के सपोर्ट से जेडीएम भी सरकार बनाने का दावा कर सकती है।