कर्नाटक बैंक का मुनाफा घटकर 325 करोड़ रुपये
कर्नाटक बैंक का मुनाफा घटकर 325 करोड़ रुपये
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग ने कर्नाटक बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में उसने कुल 325.61 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष में 452.26 करोड़ रुपये रहा था।
बैंक ने कहा कि 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष में उसकी आय 6,378.09 करोड़ रुपये रही है, जबकि 31 मार्च 2017 को खत्म वित्त वर्ष में उसे 5994.74 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है।
--आईएएनएस