पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

बेंगलुरू, 16 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बी.एस. येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया। पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने यह कहा।
येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, \"\"हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।\"\"
राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है। कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है। चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...