पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा

कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार को आयोजित बहुमत परीक्षण के दौरान येदियुरप्पा बहुमत के लिए आवश्यक सदस्यों की संख्या नहीं जुटा सके। विधानसभा में अपने भाषण के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की और वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने राजभवन चले गए।
12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस के पास 78 और जनता दल (सेकुलर) ने 37 सीटें जीती हैं। इसके अलावा दो सीटें निर्दलीयों के पास और एक सीट बसपा के पास है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...