पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज है लेकिन दूसरे राज्यों में पैर पसारने यानी जनाधार बनाने के उसके मंसूबे विफल हो रहे हैं। गुजरात के बाद अब कर्नाटक में भी पार्टी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक में 222 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें से 29 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन, किसी भी सीट पर जीतना तो दूर केजरीवाल की पार्टी का कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका। अमूमन यही हाल योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया का भी रहा।
संयोजक भी चौथे नंबर पर
- कर्नाटक में आम आदमी पार्टी ने पृथ्वी रेड्डी को संयोजक बनाया था। वो सरवगनगर सीट से चुनाव लड़ रहे थे। रेड्डी 1861 ही हासिल कर सके। इस तरह वो चौथे स्थान पर रहे और उनकी भी जमानत जब्त हो गई।
- बता दें कि गुजरात में भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने चुनाव लड़ा था और वहां भी ये सियासी दल कुछ हासिल नहीं कर सका था। पंजाब में भी उनको बहुत उम्मीदें थीं लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी में फूट हुई और वो वहां भी खास कामयाबी हासिल नहीं कर सकी।
स्वराज इंडिया का क्या हुआ?
- आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे योगेंद्र यादव अब स्वराज इंडिया के नाम से नया दल बना चुके हैं।
- यादव की पार्टी ने कर्नाटक में भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। लेकिन, स्वराज इंडिया के 11 प्रत्याशियों में से कोई भी वहां जीत हासिल नहीं कर सका।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.