पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. कर्नाटक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज सुनवाई के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल भी आए। जस्टिस एके सीकरी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर ऐसे भी मैसेज देखे, जिनमें उस होटल का मालिक भी कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को खत लिख रहा है... जिसमें कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को ठहराया गया था। जस्टिस सीकरी के इस कमेंट पर कोर्ट नंबर 6 ठहाकों से गूंज उठी। जज इस दौरान वॉट्सऐप पर आए संदेशों का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि अदालत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शनिवार शाम 4 बजे बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल वजूभाई वाला ने येदियुरप्पा को 15 दिन का वक्त दिया था, जिसके खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने बुधवार रात 11 बजे सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
रोहतगी की दलीलों के दौरान जस्टिस सीकरी ने किया कमेंट
- जस्टिस ऐके सीकरी ने मजाकिया अंदाज में ये बयान तब दिया, जब येदियुरप्पा की तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ये दलील दे रहे थे कि बहुमत साबित करने के लिए और वक्त दिया जाए, क्योंकि विधायकों को राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों से आना है।
5 और राज्यों में विपक्ष ने मांगा सरकार बनाने का मौका
- कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा (104 सीट) को सरकार बनाने का न्योता दिए जाने के बाद कांग्रेस ने गोवा, मणिपुर, मेघालय, राजद ने बिहार और एनपीएफ ने नगालैंड में सरकार बनाने का मौका दिए जाने की मांग की है। (पूरी खबर यहां पढ़िए)
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कर्नाटक में कल शाम 4 बजे फ्लोर टेस्ट कराएं; विधानसभा में बन रही तीन स्थितियां
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.