पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- कुमारस्वामी ने 2006 में भाजपा के साथ 20-20 महीने की साझेदारी पर सरकार बनाई थी
नई दिल्ली. एचडी कुमार स्वामी शपथ ग्रहण करने के अलगे ही दिन यानी 24 मई को विधानसभा में विश्वासमत साबित करेंगे। उधर, कांग्रेस-जेडीएस के बीच सत्ता में भागीदारी को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है। कांग्रेस के कोटे से 22 विधायक मंत्री बनेंगे। वहीं, जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने के अलावा जेडीएस के हिस्से से 11 अन्य विधायक मंत्री बनेंगे। हालांकि, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ही अभी इसकी पुष्टि की। इस बीच, कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच साल कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार चलाना आसान नहीं होगा। यह मेरी जिंदगी की बड़ी चुनौती होगी। मैं यह उम्मीद नहीं करता कि मैं आसानी से मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकूंगा।
कांग्रेस के स्पीकर और डिप्टी सीएम भी
- कांग्रेस के जी परमेश्वर राव कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री और के आर रमेश कुमार स्पीकर के तौर पर शपथ लेंगे। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा विश्वासमत साबित करने के बाद किया जाएगा।
गठबंधन सरकार चलाना बड़ी चुनौती- कुमारस्वामी
- कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार चलाना उनके जीवन की बड़ी चुनौती है। मुझे ये नहीं लगता कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी कर पाऊंगा। स्वामी शपथ ग्रहण से पहले श्रृंगेरी मठ में दर्शन के लिए आए थे।
कुमारस्वामी को सरकार बनाने का मौका देने के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई नहीं
- अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कांग्रेस-जेडीएस को कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता दिए जाने के राज्यपाल वजूभाई वाला के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। महासभा ने अदालत से इस मसले पर तुरंत सुनवाई की मांग की, जिससे कोर्ट ने इनकार कर दिया।
येदियुरप्पा ने इलेक्शन कमीशन को लिखा पत्र, चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप
- भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कर्नाटक चुनाव में कथित गड़बड़ियों की शिकायत की है।
- येदियुरप्पा का कहना है कि विजयनगर के मानागुली गांव में वीवीपीएटी मशीन लावारिस हालत में मिली है। यह बताता है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसे गंभीरता से लेगा।
ये नेता हो सकते हैं शपथ समारोह में शामिल
- सोनिया और राहुल के अलावा कुमारस्वामी ने मायावती से भी दिल्ली में मुलाकात की। बसपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है।
- गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में पिनाराई विजयन (केरल), अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), ममता बनर्जी (प. बंगाल), एन चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), रालोद प्रमुख अजित सिंह के शपथ ग्रहण में शामिल होने की उम्मीद है। कुमारस्वामी ने सीपीआई महासचवि सीताराम येचुरी को फोन पर शपथ ग्रहण में आने का न्योता दिया है।
- तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने शपथ ग्रहण से पहले ही मंगलवार को बेंगलुरु में एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.