पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेसी विधायक एमटीबी नागराज देश के दूसरे सबसे अमीर पॉलिटीशियन बन गए हैं। उन्होंने 2018 के चुनाव में 1016 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद जया बच्चन अभी भी देश की सबसे अमीर महिला पॉलिटीशियन बनी हुई हैं। हालांकि नागराज ने ओवरऑल लिस्ट में उन्हें तीसरे स्थान पर खिसका दिया है।
- चुनावी हलफनामे में कर्नाटक के रिचेस्ट MLA नागराज ने 3.9 करोड़ की कारों को शो किया है। उनके कलेक्शन में 96 लाख रु. की मर्सडीज बेन्ज, 65 लाख रु. की टोयोटा प्राडो और 29 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर समेत 7 कारें शुमार हैं।
- इनकी वाइफ 1.73 करोड़ रुपए की पोर्शे कायेन टर्बो कार से चलती हैं, जिसे उन्होंने साल 2011 में खरीदा था।
- इतना पैसा होने के बावजूद एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में नागराज ने सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़ाई की है। 1965-66 में इन्होंने आईटीआई विद्यामंदिर से 9वीं क्लास के एग्जाम दिए थे, लेकिन वे हाई स्कूल तक नहीं पहुंच सके।
- नागराज ओवरऑल संपत्ति के मामले में तो जया बच्चन को पीछे कर चुके हैं, लेकिन कार कलेक्शन से लेकर घर तक वे पीछे ही हैं।
कार कलेक्शन
जया बच्चन - 13.34 करोड़ रु.
नागराज - 3.9 करोड़ रु.
ज्वैलरी
जया बच्चन - 62.4 करोड़
नागराज - 3.72 करोड़
घर
जया बच्चन - 272 करोड़ रु.
नागराज - 89 करोड़ रु.
- 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने के बावजूद नागराज और जया बच्चन देश के रिचेस्ट पॉलिटीशियन नहीं हैं।
- नंबर 1 पर हैं बिहार से राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद। इन्होंने मार्च 2018 में सबमिट किए एफिडेविट में 4078 करोड़ रुपए की संपत्ति डिक्लेयर की।
- चार हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने के बावजूद प्रसाद के पास कोई कार नहीं है। उनके बंगले भी महज 20.7 करोड़ रुपए के हैं।
- इनका बैंक बैलेंस 2276 करोड़ से ज्यादा का है। वहीं बॉन्ड्स और बिजनेस में इनवेस्टमेंट 1765 करोड़ रुपए के हैं।
- महेद्र प्रसाद एरिस्टो फार्मासूटिकल्स लिमिटेड के मालिक हैं।
1. महेंद्र प्रसाद (बिहार राज्यसभा सांसद) - 4078 करोड़ रु.
2. एन नागराज (कर्नाटक MLA) - 1016 करोड़ रु.
3. जया बच्चन (यूपी राज्यसभा सांसद) - 1001.6 करोड़ रु.
4. डीके शिवकुमार (कर्नाटक MLA) - 840 करोड़ रु.
5. रविंद्र किशोर सिन्हा - (बिहार राज्यसभा सांसद) - 857 करोड़ रु.
6. जयदेव गल्ला (आंध्र प्रदेश सांसद) - 683 करोड़ रु.
7.मनु सिंघवी (वेस्ट बंगाल राज्यसभा सांसद) - 650 करोड़ रु.
8. के विश्वेश्वर रेड्डी (तेलंगाना सांसद) - 529 करोड़ रु.
9. डी कुपेंद्र रेड्डी (कर्नाटक राज्यसभा सांसद) - 463 करोड़ रु.
10. टी. सुब्बारामी रेड्डी (आंध्र प्रदेश राज्यसभा सांसद) - 422 करोड़ रु.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.